Sunday, May 31, 2009

Chhattisgarh State Sports Awards For The Year 2009-10

Recommendations inviteed by June 30, 2009
Raipur, May 27, 2009 - Chhattisgarh State annually felicitate by awards the state players on National Sports Day on 29 August. Regarding this matter, for State Sports Awards for the year 2009-10 the recommendations have been invited through the state sports associations by the Department of Sports and Youth Welfare Chhattisgarh upto 30 June 2009 in the format prescribed.

Hindi Sport वर्ष 2009-10 के राज्य खेल पुरस्कारों के लिए 30 जून तक अनुशंसाएं आमंत्रित
रायपुर, 27 मई 2009 - राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर प्रदेश के खिलाड़ियों को विभिन्न खेल अलंकरणों से सम्मानित किया जाता है। इसी सिलसिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2009-10 के राज्य खेल पुरस्कारों के लिए 30 जून 2009 तक निर्धारित प्रारूप में राज्य खेल संघों के माध्यम से अनुशंसाएं आमंत्रित की गई हैं।

यह खेल अलंकरण खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने पर दिया जाता है। खेल अलंकरण के अंतर्गत खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव तथा शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार दिए जाते हैं। इसी प्रकार विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों और निर्णायकों के लिए वीर हनुमान सिंह अलंकरण प्रतिवर्ष दिया जाता है। ऐसे खिलाड़ियों, जिन्होंने सक्रिय खेल जीवन के पश्चात विभिन्न खेलों के विकास के लिए निरन्तर कार्य किया है। उन्हें खेल विभूति सम्मान प्रदान किया जाता है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों जिन्होंने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया है या अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया हो, उनके लिए शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत दो लाख 25 हजार रूपए के पांच पुरस्कार दिए जाते हैं। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों, जिन्होंने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो, उनको शहीद कौशल यादव पुरस्कार दिया जाता है। शहीद कौशल यादव पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रूपए के पांच पुरस्कार प्रतिवर्ष दिए जाते हैं। प्रशिक्षकों तथा निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रूपए के दो पुरस्कार तथा खेल विभूति सम्मान एवं शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार के अंतर्गत 25 हजार रूपए के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। खेल विभूति सम्मान के लिए राज्य के ऐसे खिलाड़ियों या प्रशिक्षकों या खेल से जुड़े ऐसे व्यक्तियों जिन्होंने अपने सक्रिय खेल जीवन तथा इसके पश्चात खेलों के विकास के लिए खेल संगठनों, खेल आयोजनों, खेल साहित्य सृजन एवं खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुए कार्य किया है, उन्हें उनकी उत्कृष्ट खेल सेवाओं के लिए खेल विभूति सम्मान दिया जाता है। सभी अलंकरणों में नगद राशि के अतिरिक्त विजेताओं को सम्मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई प्रदाय किए जाते हैं।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2009-10 के राज्य खेल पुरस्कारों के लिए खिलाड़ी, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं खेलों के विकास से जुड़े अन्य व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में 30 जून 2009 तक संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालयों की खेल शाखाओं में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसी प्रकार 30 जून 2009 तक ही संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, खेल भवन रायपुर में राज्य खेल संघों के माध्यम से भी अनुशंसाएं आमंत्रित की गई हैं।

No comments:

Post a Comment